भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के पक्ष में क्षतिज अग्रवाल ने भूली में जनसंपर्क किया। झारखंड मोड से जनसंपर्क अभियान डी ब्लॉक सेक्टर 11 होते हुए विवेकानंद चौक , सेक्टर 4 होते हुए शक्ति मार्केट में दुकानदारों से संपर्क कर मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के पक्ष में वोट करने की अपील की।
क्षतिज अग्रवाल ने जनसंपर्क अभियान को लेकर कहा कि चंद्रशेखर अग्रवाल ने धनबाद नगर निगम का महापौर रहते धनबाद को विकास की गति दी। धनबाद में सड़क पानी सफाई पार्क को नया रूप दिया। अब समय है कि मतदाता धनबाद के विकास के गति को निर्बाध बनाए रखने के लिए चंद्रशेखर अग्रवाल को बिस्कुट छाप पर मुहर लगाएं।

