अंगारपथरा में भव्य जागरण, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु

Local

@ विजय कुमार

बाघमारा । प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर अंगारपथरा बीटीसी के समीप स्थित न्यू देवी मंदिर में रविवार की रात्रि भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम से पूर्व मां की ज्योत चौकी देवी मंदिर से विधिवत रूप से जागरण स्थल तक लाई गई, जहां पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद जागरण की शुरुआत कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों से हुई, जिसने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे नजर आए।


जागरण कार्यक्रम में कतरास की प्रसिद्ध पंकज शर्मा टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। गायक पंकज शर्मा, मणिकांत सहाय, गायिका शर्मीली एवं गोविंद ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां की भक्ति में झूमते हुए श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे।
आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील भी की गई।
इस अवसर पर वार्ड संख्या 5 की पार्षद निरुपमा देवी, कमेटी के सदस्य, सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *