पार्षद प्रत्याशी सुमेश कुमार साव के लिए मांगा ब्रीफकेस छाप पर वोट

Local

भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 17 पार्षद प्रत्याशी सुमेश कुमार साव उर्फ गामा के पक्ष में सौभाग्य स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने जनसंपर्क अभियान चलाया और पार्षद प्रत्याशी सुमेश कुमार साव उर्फ गामा को क्रम संख्या 8 चुनाव चिन्ह ब्रीफकेस छाप पर वोट देने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान प्राची देवी ने कहा कि वार्ड 17 के विकास और सम्मान के लिए सुमेश कुमार साव को वोट देकर विजयी बनाएं।
कोमल देवी ने कहा कि वार्ड 17 में नागरिक सुविधा का अभाव है। नागरिक सुविधा बहाल करने को लेकर सुमेश कुमार साव ने अपने प्रयास से कई कार्य करवाया। सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए कार्य किया। महिलाओं को सम्मान मिले इसके लिए स्वयं सहायता समूह का गठन स्व रोजगार को लेकर पहल की है। अगर आपका आशीर्वाद और साथ मिला तो वार्ड 17 एक आदर्श वार्ड के रूप में धनबाद नगर निगम में गिनती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *