कतरी नदी का अस्तित्व खतरे में
अवैध पुल बनाकर कतरी नदी को नाला बना दिया
आनेवाले समय में लोगों के लिए खतरे का संकेत – उज्ज्वल कुमार सिंह
बाघमारा। बाघमारा के कतरास से गुजरने वाली कतरी नदी कतरास के लोगों के लिए लाइफ लाइन है। कतरी नदी में कतरास के पास वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी है जहां से कतरी नदी के जल को शुद्ध किया जाता है। लेकिन कतरी नदी का अस्तित्व अब खतरे में है। लालच के कारण कतरी नदी के अस्तित्व को खतरे में डाल दिया गया है जो आने वाले समय में लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन सकता है।
बीसीसीएल के कोयला उत्खनन परियोजना में ओबी डंप करने के लिए कंपनी के वाहन को ज्यादा दूरी तय ना करना पड़े इसके लिए कतरी नदी में पाइप डालकर पत्थर से भराई कर के अस्थाई पुल बना दी गई ।

स्थानीय उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि कतरी नदी में अवैध तरीके से पुल के निर्माण करा कर कतरी नदी के अस्तित्व पर संकट खड़ा कर दिया गया है। जहां पुल बना दिया गया है और पानी को रोका गया है उसके आगे ट्रीटमेंट प्लांट अवस्थित है। वहां तक कतरी नदी का पर्याप्त पानी ही नहीं पहुंच रहा ऐ पानी रोकने के कारण कतरी नदी बड़ा नाला के रूप में तब्दील हो गया है। बीसीसीएल प्रबंधन के योजना पर स्थानीय लोग निर्भर हैं बीसीसीएल प्रबंधन ऑन निर्णय प पुनः विचार करे और अवैध पुल को हटाए नहीं तो कतरी नदी आनेवाले दिनों में बड़ी मुसीबत का कारण बन सकता है।

