धनबाद/भूली। धनबाद नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर संजीव सिंह को मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए ने बधाई दी। झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद राय के नेतृत्व में मानवाधिकार सहयोग संघ के प्रदेश और जिला पदाधिकारी नव निर्वाचित मेयर संजीव सिंह को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर भविष्य के लिए शुभकामना दी।
जगदीश प्रसाद राय बताया कि धनबाद में नागरिक सुविधा, प्रदूषण और विस्थापन की गंभीर समस्या है। धनबाद नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर संजीव सिंह से उम्मीद है कि मानव मूल्यों की रक्षा को लेकर बेहतर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर रूपेश कुमार, सुरेंद्र यादव, विजय कुमार, आशा राय, सीमा कुमारी सिंहा, भारती कुमारी शामिल थी।

