भूली। भूली बी ब्लॉक आंबेडकर चौक में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में गैस सिलेंडर में मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस ने गैस सिलेंडर के घरेलू सिलेंडर पर साठ रूपया और व्यवसायिक सिलेंडर पर 115 रूपया बढ़ोतरी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला जलाया। इस दौरान महिला कांग्रेस ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का इस्तीफा मांगने और प्रधानमंत्री की भूमिका संदिग्ध है जैसा नारा लगाया।
मौके पर जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि अमरीका इज़राइल बनाम ईरान युद्ध के दौरान पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि ईंधन का पर्याप्त भंडार है फिर ऐसी क्या मजबूरी हुई कि गैस सिलेंडर के दामों को बढ़ाना पड़ा। घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेंडर के मूल्य में वृद्धि आम जनता के साथ धोखा है। और पूरी स्थिति में प्रधानमंत्री की भूमिका संदिग्ध है।
सीता राणा ने आगे कहा कि गैस सिलेंडर के मूल्य वृद्धि के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अलका लांबा जी और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय रमा खलखो जी के निर्देशानुसार महिला कांग्रेस का विरोध मुख्य वृद्धि वापस लेने तक जारी रहेगा।
इस अवसर पर रूबी खातून, सोनी खातून, रिंकू कुमारी, पूनम देवी, जानकी देवी, नीतू देवी, निखत परवीन, सिमरन कुमारी, कौशल्या देवी, कुंती देवी, खुशबू देवी, आशा देवी, गीता देवी, फूलवंती देवी, मुनिया देवी, काली देवी, ममता देवी, सबनसिया देवी, किरण देवी, पूनम झा, पंचा देवी, आदि मौजूद थी।

