दोनाली के जोर पर प्रबंधन काम नहीं कर सकती – इस्राफील खान लाला

Local

@ विजय कुमार

ईस्ट बसुरिया शहीदों की धरती , गुंडा तत्वों को झाड़ू मार कर भगाया जाएगा

कतरास। ईस्ट बसुरिया ओ पी क्षेत्र अंतर्गत शिव मंदिर परिसर में जिप सदस्य इस्राफील खान उर्फ लाला ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता का आयोजन किया।
प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि ईस्ट बसुरिया अंतर्गत पूर्व में संचालित लिब्रा आउटसोर्सिंग कंपनी को पेटी कॉन्ट्रैक्ट में चलने वाली नई कंपनी स्थानीय गुंडा तत्वों के सहारे कोयला उत्पादन करना चाहती है। ईस्ट बसुरिया शहीदों की धरती है। गुंडा तत्वों से लड़ते हुए हमारे गार्जियन यहां शहीद हुए हैं। कंपनी दोनाली के बल पर यहां काम करने वालों को स्थानीय युवा झाड़ू से मार कर भगाने का काम करेगी।
इस्राफील खान उर्फ लाला ने कहा कि कंपनी को अगर ईस्ट बसुरिया में काम करना है तो स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण और पूर्व में लिब्रा आउटसोर्सिंग में कार्य कर रहे स्थानीय मजदूर साथी और बेरोजगार युवाओं के साथ वार्ता करनी होगी। अगर कोई गुंडा बंदूक का भय दिखा कर काम करने का प्रयास करेगा और कोई अनहोनी होती है तो प्रबंधन जिम्मेदार होगा।
इस्राफील खान उर्फ लाला ने चेतावनी देते हुए कहा कि कंपनी ऐसे व्यक्ति से काम कराने की कोशिश कर रही जिसपर विभिन्न थानों में आपराधिक मामला दर्ज है। ऐसे व्यक्ति को प्रशासन सख्ती से कार्य करे। किसी को भी मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों का हक नहीं मारने देंगे।
इस अवसर पर ईस्ट बसुरिया अंतर्गत बोआ कला दक्षिण, बोआ कला उत्तर पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय युवा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *