मोदी सरकार ने देश को अराजक स्थिति में पहुंचा दिया – सीता राणा

Local

समिदा परवीन उर्फ सोनी खातून के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने थामा महिला कांग्रेस का दामन

धनबाद / लोयाबाद । धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी का संगठनात्मक सृजन के तहत महासचिव समिदा परवीन उर्फ सोनी खातून के नेतृत्व में लोयाबाद 6 नंबर मजार रोड में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी को हर स्तर पर मजबूत करने और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा शामिल हुई। महासचिव समिदा परवीन उर्फ सोनी खातून ने अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर सीता राणा का स्वागत किया। बैठक में धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी में महासचिव समिदा परवीन उर्फ सोनी खातून के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने महिला कांग्रेस का दामन थामा। नये सदस्यों को जिलाध्यक्ष सीता राणा ने माला पहनाकर सम्मानित किया और कांग्रेस पार्टी के विचारधारा पर चलने की शपथ दिलाई।


मौके पर सीता राणा ने कहा कि संगठनात्मक सृजन के तहत बैठक आयोजित किया गया था। महिला कांग्रेस को धनबाद में सशक्त बनाने और शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार कार्य करने के रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। नये सदस्यों का स्वागत किया गया।
सीता राणा ने वर्तमान राजनीतिक हालात पर भाजपा की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश को अराजक स्थिति में पहुंचा दिया है। आज आम लोग गैस सिलेंडर के लिए भटक रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार को नागरिक सुविधा के बजाय चुनाव जीतने के लिए हथकंडा अपनाने में व्यस्त है। मोदी सरकार कभी देश को नोटबंदी में खड़ा कराती है तो कभी सिलेंडर के लिए। यह अराजक स्थिति है और मोदी का बयान गायब है।
समिदा परवीन उर्फ सोनी खातून ने कहा कि धनबाद में महिला कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जाएगा। महिलाओं को पार्टी से जोड़ने और महिला सशक्तिकरण के दिशा में भी बेहतर कार्य किया जाएगा। आनेवाले समय में धनबाद की राजनीति में महिला कांग्रेस अपनी मजबूत उपस्थिति जिलाध्यक्ष आदरणीय सीता राणा जी के नेतृत्व में दर्ज कराएगी।
मौके पर धनबाद नगर अध्यक्ष पूनम देवी, केंदुआ नगर अध्यक्ष रिंकू कुमारी, जिला संगठन सचिव निखत परवीन, खुशबू देवी, सुमिता देवी, काली देवी, फूलवंती देवी, मुनिया देवी, सहा देवी, किरण देवी, सुनीता देवी, ममता देवी, रिंकू देवी, सुशीला देवी, ज़ैरुन बीबी आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *