कतरास। कतरास रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव पर कतरास वासियों में खुशी की लहर है। कतरास रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस के पहुंचने पर रेल आंदोलनकारियों ने अमृत भारत एक्सप्रेस के चालक सहायक चालक को फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
रेल आंदोलनकारी राजेंद्र प्रसाद राय ने कहा कि कतरास स्टेशन का अस्तित्व बचाने के लिए करीब दो वर्षों तक लगातार आंदोलन किया और कतरास रूट के ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। कतरास रूट से गुजरने वाले महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव कतरास स्टेशन पर हो और अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव कतरास में है। जिसका लाभ स्थानीय यात्रियों को मिलेगा।
राजेंद्र प्रसाद राय ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस में मरीजों के सुविधा को देखते हुए एसी कोच लगाना चाहिए।

