कांड्रा सचिवालय के समीप चावल लदा ट्रक पलटा

Local

@ विजय कुमार

कालाबाजारी से इनकार नहीं किया जा सकता – रमाशंकर तिवारी

बाघमारा। बाघमारा के महुदा अंतर्गत कांड्रा सचिवालय के समीप शनिवार के सुबह जेएच 09एस 5098 नंबर का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में चावल लदा हुआ था। ट्रक पर जिला देवघर का जसीडीह एफ सी आई का पीडीएस के लिए लिखा बोर्ड लगा हुआ है। अहले सुबह स्थानीय लोगों ने ट्रक को पलटा हुआ देखा।
ट्रक में लदे चावल की बोरियों को देख कर कालाबाजारी होने की चर्चा है।
गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि ट्रक में लोड चावल की प्रकृति को देख कर कालाबाजारी से इनकार नहीं किया जा सकता है। सामान्य तौर पर एफ सी आई से पीडीएस के लिए भेजा जाने वाला चावल सुतरी बोरा का उपयोग होता है जबकि यहां प्लास्टिक का बोरा का उपयोग किया गया है। बड़ी मात्रा में चावल की कालाबाजारी का अंदेशा है।
रमाशंकर तिवारी ने जिला उपायुक्त और जिला प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि चावल के बोरे को देखते हुए कालाबाजारी का अंदेशा है जिसकी निष्पक्ष जांच किया जाना चाहिए। लाभुक को पीडीएस दुकान में साल में बारह माह की जगह दस माह ही अनाज मिलता है। ऐसे में ट्रक में लदा चावल इसी कालाबाजारी का हिस्सा हो सकता है। निष्पक्ष जांच होना चाहिए कि ट्रक में एफसीआई जसीडीह का बोर्ड लगा कर चावल कहां जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *