@ विजय कुमार
बीसीसीएल के सीएमडी पर लगाया अनदेखी का आरोप
कतरास। कतरास थाना चौक पर सोमवार की संध्या झारखंड मुक्ति मोर्चा के धनबाद जिला उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू के नेतृत्व में टंडाबाडी में भू धंसान पर प्रबंधन की अनदेखी और ग्रामीणों के पक्ष में कोयला मंत्री किशन रेड्डी का पुतला फूंका ।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के3 कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन के दौरान कोयला मंत्री किशन रेड्डी और बीसीसीएल के सीएमडी के विरोध में जमकर नारा लगाया।
मौके पर रतिलाल टुडू ने कहा कि टंडाबाड़ी में भू धंसान बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है। अवैध कोयला उत्खनन और प्रबंधकीय लापरवाही के कारण टंडाबाड़ी की घटना हुई है। स्थानीय ग्रामीणों को सुरक्षित बसाने को लेकर भी बीसीसीएल प्रबंधन गंभीर नहीं है। बिना कागजी कार्यवाही के कुछ लोगों को भेजा जा रहा है जिसे ग्रामीण स्वीकार नहीं कर रहे। प्रभावित ग्रामीणों को विस्थापन नीति के तहत उचित मुआवजा और सुविधा मुहैया कराया जाए। रोजगार का साधन उपलब्ध कराया जाय।
रतिलाल टुडू ने कहा कि कोयला केंद्र सरकार के अधीन आता है और इसकी सुरक्षा भी केंद्रीय बल करती है। ऐसे में टंडाबाडी में हुई घटना की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है और बीसीसीएल प्रबंधन और केंद्र सरकार घोर लापरवाही बरत रही है। जिसके विरोध में कतरास में झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा पुतला दहन कर विरोध जताया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

