राष्ट्रवाद के आड़ में देश को मंहगाई के आग में झोका जा रहा – सीता राणा

Local


जनता के कंधों पर महंगाई का बोझ, सोना ईंधन वाले प्रधानमंत्री के अपील पर भड़की महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष

धनबाद/ बलियापुर। धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष सुनीता निषाद के नेतृत्व में महिला आरक्षण बिल 2023 को आज से अभी से लागू करने की मांग को लेकर पोस्टकार्ड अभियान पलानी पंचायत के मंडल बस्ती में चलाया गया।
पोस्टकार्ड अभियान में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सीता राणा शामिल हुई। मौके पर सीता राणा ने कहा कि देश अनिश्चितता की ओर बढ़ गया है जहां बेरोजगारी महंगाई और अपराध हावी होगा। सीता राणा ने भाजपा की केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि नारी वंदन का ढोंग छोड़ कर सरकार तत्काल आज से अभी से महिला आरक्षण बिल 2023 को लागू करे।
सीता राणा ने कड़े शब्दों में कहा कि राष्ट्रवाद के नाम पर देश को महंगाई के आग में झोका जा रहा है। प्रधानमंत्री अपनी और भाजपा सरकार के नाकामी के बोझ को जनता के कंधों पर डाल रही है।
सीता राणा ने प्रधानमंत्री के उस अपील पर जिसमें एक साल तक सोना नहीं खरीदने और सभी प्रकार के ईंधन का उपयोग कम करने की अपील को लेकर कहा कि यह भाजपा की केंद्र सरकार की नाकामी है। प्रधानमंत्री को सोना नहीं खरीदने के3 अपील के साथ बताना चाहिए कि सोना के आभूषण से जुड़े व्यवसाय में करीब 85 लाख परिवार की आमदनी का क्या होगा और उनका घर कैसे चलेगा।


सुनीता निषाद ने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 को लागू कराने की मांग को लेकर आंदोलन शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी, प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो जी के आदेशानुसार जिलाध्यक्ष सीता राणा जी के निर्देशानुसार बलियापुर प्रखंड में चलाया गया। महिला आरक्षण बिल 2023 लागू होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
मौके पर रूबी खातून, पूनम देवी, फूला देवी, इंदु देवी, तानो देवी, चंपा देवी, उषा देवी, बेबी देवी, उमा देवी, निर्मला देवी, बबीता देवी आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *