जनता के तकलीफ से केंद्र सरकार झाड़ रही पल्ला – सीता राणा

Local

महिला आरक्षण बिल 2023 लागू करने की मांग को लेकर चलाया गया पोस्टकार्ड अभियान
धनबाद/ कालियासोल। महिला आरक्षण बिल 2023 को आज से अभी से लागू करने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी के कालियासोल प्रखंड अध्यक्ष शबीना खातून के नेतृत्व में कलियासोल प्रखंड के कालूबथान में पोस्ट कार्ड अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार महिलाओं को नारी वंदन के नाम पर ठगने का काम कर रही है। महिला आरक्षण बिल 2023 को केंद्र सरकार आज से अभी से लागू करे और महिलाओं को उनका हक दे।
सीता राणा ने भाजपा की केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश संकट में है और प्रधानमंत्री सब कुछ जनता के कंधों पर छोड़ कर जनता की समस्याओं से अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। सोना मत खरीदो, तेल मत खाओ, ईंधन मत जलाओ यह शब्द प्रधानमंत्री का नहीं समस्या से पीठ दिखने वाले का है।
कलियासोल प्रखंड अध्यक्ष शबीना खातून ने कहा कि महिला आरक्षण बिल 2023 महिलाओं का हक है और शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार और जिलाध्यक्ष सीता राणा जी के सानिध्य में पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया और महिलाओं को जागरूक किया गया।


जिला महासचिव रूबी खातून ने कहा कि धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सीता राणा जी के नेतृत्व और दिशानिर्देश पर पूरे जिला में सभी प्रखंड वी नगर स्तर पर महिला आरक्षण बिल 2023 को आज से अभी से लागू कराने की मांग के समर्थन में अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
मौके पर मालावती बाउरी, निरंजना बाउरी, खुशबू बाउरी, गेंदा बाउरी, जशोदा बाउरी, पुतुल मंडल, आशा बाउरी, जबा बाउरी, मीना गोप, रूपाली गोप, मंजू बाउरी, सुमित्रा बाउरी, सरला बाउरी, काली बाउरी, लता बाउरी, सुनीता बाउरी, लखी बाउरी, पूजा बाउरी, प्रतिमा बाउरी, मुक्ता बाउरी, भेद बाउरी, सुमित्रा बाउरी, संध्या बाउरी, फुची बाउरी, दया बाउरी, करुणा बाउरी, मंजू गोप अनीता गोप आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *