@ विजय कुमार
बमबाजी की घटना में आरोप प्रत्यारोप
प्रभास सिंह ने प्रेसवार्ता कर रखा अपना पक्ष
बाघमारा। बाघमारा प्रखंड के बरोरा थाना अंतर्गत बेहरा कुंदर में प्रभास सिंह के आवास पर 5 मई को हुई बमबाजी की घटना में आरोपी शुभम सिंह के द्वारा आरोप लगाने के जबाव में प्रभास सिंह ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि शुभम सिंह सिंडिकेट चलाता है और आपराधिक छवि का है। कई थानों में उसके खिलाफ मामला दर्ज है और यह बात पूरा गांव जनता है।
प्रभास सिंह ने कहा कि शुभम सिंह अनर्गल आरोप मुझपर लगा रहे हैं। मुझ पर कोई आपराधिक मामला नहीं है।
प्रभास सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधि का विरोध करने के कारण ही मेरे ऊपर बम से हमला किया गया। कौन अपराधी है यह पूरा गांव जानता है। शुभम सिंह का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है शुभम सिंह को बेल मिली निर्दोष साबित नहीं हुआ है। मेरे साथ न्याय होगा इसका मुझे भरोसा है।

