@ विजय कुमार
वादाखिलाफी का लगाया आरोप
बाघमारा। बाघमारा प्रखंड में भाजपा द्वारा राज्यव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को झारखंड सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया।
बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने धरना को मुख्य रूप से संबोधित किया और हेमंत सोरेन सरकार पर भड़के। शत्रुघ्न महतो ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार जनता को धोखा दे रही है। वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए शत्रुघ्न महतो ने कहा कि हेमंत ने किसानों के साथ वादा खिलाती किया। आज किसान तय समय पर अनाज की खरीद नहीं होने पर कम मूल्य में अपना अनाज बेचने को मजबूर है। किसानों के सामने आत्महत्या कर लेने जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। हेमंत सोरेन अपने वादा से मुकर रहे जिसका खामियाजा राज्य के किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
शत्रुघ्न महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में महिला सुरक्षित नहीं है। शत्रुघ्न महतो ने हेटवार जेल में एक महिला कैदी के साथ शोषण की घटना का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में महिला सुरक्षित नहीं है।
शत्रुघ्न महतो ने कहा कि राज्य की जनता ठगी गई है और आने वाले समय में जनता हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेकेगी और झारखंड में राम राज्य का स्थापना होगा भाजपा की सरकार बनेगी।

