गुमशुदाघर से निकला युवक वापस नहीं लौटा

Local

गुमशुदा
घर से निकला युवक वापस नहीं लौटा
कतरास। बाघमारा प्रखंड के बड़की बोआ पंचायत अंतर्गत सोरीटांड़ निवासी मनोज कुमार महतो का 16 वर्षीय पुत्र प्रीतम महतो 24 मई की सुबह अपने घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा। प्रीतम महतो के घर नहीं लौटने के बाद परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन प्रीतम महतो का कोई पता नहीं चला।
प्रीतम महतो के पिता मनोज कुमार महतो ने ईस्ट बसुरिया ओ पी पुलिस से प्रीतम महतो को खोजने की गुहार लगाई है।
प्रीतम महतो सफेद टीशर्ट ब्लू हॉफपेंट और सफेद रंग का चप्पल पहन कर घर से निकला था।
मनोज कुमार महतो ने अपील करते हुए कहा कि प्रीतम महतो को खोजने में मेरी सहायता करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *