भूली ओपी में शांति समिति की बैठक, नव पदस्थापित प्रभारी विश्वजीत ठाकुर ने लिया परिचय

Local

भूली। भूली ओ पी परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। जिसमें शांति समिति के सदस्यों ने नव प्रभारी विश्वजीत ठाकुर का पुष्प गुच्छ भेंट बकर स्वागत किया। विश्वजीत ठाकुर ने शांति समिति के सदस्यों से परिचय लिया।
शांति समिति के सदस्यों ने सुरक्षा मानक को लेकर अपनी बात रखी।
वहीं विश्वजीत ठाकुर ने कहा कि शांति व्यवस्था के लिए जनता और पुलिस का सहयोग जरूरी है। भूली में अपराध पर रोक लगाने और शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर पुलिस पूरा सहयोग करेगी। अपराध को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में का संचालन जितेंद्र कुमार और मानस रंजन पाल ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक में मुख्य रूप से पार्षद इम्तियाज अंसारी, सौरभ पांडे, मनमोहन सिंह, वशिष्ठ पांडेय, विजय नारायण पांडे, अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी, नरेश पासवान, गंगा बाल्मीकि, सुमेश कुमार साव उर्फ गामा, मनोहर कुमार, दिनेश यादव, अनिल साव, तपस बनर्जी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *