कतरास के सूर्य मंदिर से दान पेटी को क्षतिग्रस्त कर चोरी

Local

@ विजय कुमार

अपराधियों का महिमामंडन से समाज में अपराध बढ़ता है – विजय झा

बाघमारा । कतरास क्षेत्र के विख्यात कतरी नदी के किनारे स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर में चोरी की घटना ने पूरे इलाके के श्रद्धालुओं को झकझोर दिया है। अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में रखी दान पेटी को क्षतिग्रस्त कर हजारो रूपये की चोरी कर लिया ।
मंदिर के पुजारी शशिकांत मिश्रा ने बताया कि चोरों ने रात के अंधेरे में मंदिर में घुसकर दान पेटी को क्षतिग्रस्त कर उसमे रखे लगभग 60 से 70 हजार रूपये की चोरी कर लिया । गर्भ गृह सुरक्षित है। चोरी की घटना की सूचना पर अंगार पथरा पुलिस ने जांच किया है।


सूर्य मंदिर में चोरी की घटना से भक्तों में भारी रोष देखा जा रहा है। पूर्व बियाडा अध्यक्ष सह समाजसेवी विजय झा ने सूर्य मंदिर में चोरी की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सूर्य मंदिर में चोरी सामाजिक ढांचा का कमजोर होने और समाज में अपराधियों का महिमा मंडन किये जाने के कारण अपराध में बढ़ोतरी हो रही है और ये मंदिर जैसे पवित्र स्थल को भी निशाना बना रहे जहां आम लोगों की श्रद्धा जुड़ी हुई है। प्रशासन चोरी की घटना का जल्द उद्भेदन करे।
सूर्य मंदिर में चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है जिसमें अपराधी दिख रहे। पुलिस अब इन फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां साफ दिख रही हैं, जिससे उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जा सकते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अंगारपथरा पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुजारी और मंदिर कमिटी के सदस्यों से विस्तार से जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *