भूली। भूली ई ब्लॉक सेक्टर 2 स्थित हनुमान मंदिर में श्रीराम नवमी के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना के साथ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
बतौर अतिथि नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी का स्वागत पगड़ी बांध कर किया गया।
मौके पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम थे। सत्य की रक्षा के लिए हथियार उठाया और अन्याय का नाश किया। श्रीराम सकारात्मक ऊर्जा के श्रोत हैं। श्रीराम के जनमोत्सव पर सभी के जीवन में सुख शांति समृद्धि और भाईचारा की स्थापना हो ऐसी कामना करती हूं।
मौके पर मुख्य रूप से रंजू देवी, भुनेश्वर देवी, सुनील सिंह, गंगा देवी, शारदा देवी, कुसुम देवी, लालती देवी, सरस्वती देवी, पूजा देवी, पूनम देवी, राखी देवी आदि उपस्थित थी।


