पर्यावरण से छेड़छाड़ मानव अस्तित्व के लिए खतरा – बी के झा

Local

@ विजय कुमार

बीसीसीएल के कतरास एरिया महाप्रबंधक ने विश्व पर्यावरण दिवस पर चेताया, प्रकृति से ना खेले मानव

कतराए। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कतरास एरिया के पारसनाथ उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में बीसीसीएल के कतरास एरिया के महाप्रबंधक बी के झा ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प को दोहराया।
एक सादे कार्यक्रम में महाप्रबंधक बी के झा ने कहा कि पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ मानव अस्तित्व के लिए खतरा है। मानव का अस्तित्व तभी तक है जबतक कि हमारा पर्यावरण सुरक्षित है।
बी के झा ने कतरास क्षेत्र में जोरिया नदी की धारा को मोड़ कर अवैध तरीके से कोयला निकालने की घटना को लेकर कहा कि यह बड़ा गंभीर मामला है। प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं किया जाना चाहिए। जोरिया नदी का रास्ता मोड़ना आने वाले समय में मुसीबत साबित हो सकता है। यह प्रकृति से छेड़छाड़ की घटना है जिसे काफी शक्ति से निपटना होगा।
बी के झा ने कहा कि बीसीसीएल कर्मी हों, जनप्रतिनिधि तो या आम आदमी हम सभी का दायित्व है कि हम प्रकृति के संरक्षण को लेकर पहल करें। कोयला भी प्राकृतिक देन है और इसकी रक्षा भी करनी होगी। हम जहां हैं उसी स्थान से हमे पहल करनी होगी और प्रकृति को बचाना होगा।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फलदार और पत्तादार वृक्षारोपण किया गया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *