संजीव समर्थको ने कतरास थाना चौक पर किया पुतला दहन

Local

@ विजय कुमार

डीआरएम संजीव सिंह विवा

बाघमारा। लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस उद्घाटन में महापौर संजीव सिंह एवम झरिया विधायक रागिनी सिंह को निमंत्रित करने और चंद घण्टों में निमंत्रण वापस लेने पर उत्पन्न विवाद का दायरा अब बढ़ता दिख रहा है। गत दिनों संजीव सिंह समर्थकों ने कई जगहों पर डीआरएम का पुतला दहन किया था। विरोध के इसी कड़ी में शुक्रवार को कतरास थाना चौक पर धनबाद डीआरएम का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम में जनता श्रमिक संघ के कई कार्यकर्ता और सैंकड़ो की संख्या में संजीव सिंह समर्थक शामिल रहे। सभी ने डीआरएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वही जनता श्रमिक संघ के कतरास क्षेत्रीय सचिव राजू सिंह ने कहा कि निमंत्रण वापस लेना एक सोंची समझी साजिश है और इस साजिश के पीछे कौन है इसकी भी जाँच होनी चाहिए।जबतक इस मामले के निष्पक्ष जाँच नहीं होगा हम सब इसी तरह सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *