दुर्गा पूजा का हुआ था भव्य आयोजन
कतरास। कतरास में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति जी एन एम हाई स्कूल मैदान में भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था। सफल आयोजन को लेकर दुर्गा पूजा समिति ने योगदान देने वाले समिति सदस्यों के साथ प्रशासनिक सहयोग के लिए कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन का खबरों के रूप में संकलन और प्रकाशन सहयोग के लिए स्थानीय पत्रकार को सम्मानित किया गया।

कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने पूजा कमिटी के सदस्यों को बधाई दी। असित कुमार सिंह ने कहा कि भव्य पूजा के आयोजन में समिति सदस्यों ने बेहतर कार्य किया। प्रशासन के कार्य में भी सहयोग दिया जिसमें समिति सदस्यों ने सभी स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
पूजा समिति के सचिव मुकेश भट्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। मुकेश भट्ट ने मौके पर कहा कि कतरास के साथ पूरे झारखंड में दुर्गा पूजा पंडाल में नाम कमाया। इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सदस्यों के साथ प्रशासन और पत्रकार बंधुओं को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

