@ विजय कुमार
बाघमारा। महुदा के लोहपिट्टी पंचायत के काशीरांड में जनता मज़दूर संघ का मिलन समारोह का आयोजन किया गया । जिसमे बतौर मुख्य अतिथि संघ के सिद्धार्थ गौतम शामिल हुए। सिद्धार्थ गौतम का भव्य स्वागत किया गया। अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
सिद्धार्थ गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि जनता मजदूर संघ हमेशा मजदूरों के हित में कार्य करती रही है। जहां भी मजदूरों ने आवाज लगाई है जनता मजदूर संघ उस लड़ाई को लड़ने और मजदूरों को हक दिलाने का काम किया है।
सिद्धार्थ गौतम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि धनबाद का सबसे बड़ा मुद्दा विस्थापन का है। धनबाद में लगातार गैस रिसाव और भू धंसान की घटना हुई है। जान माल का नुकसान हुआ है। बीसीसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि अग्नि प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने का काम करे। अगर इस कार्य में लापरवाही बरती जाती है तो जनता मजदूर संघ इस मामले को उचित फोरम प उठाने का काम करेगी।
जनता मजदूर संघ के मिलन समारोह में मुख्य रूप से अर्जुन महतो, मुकेश महतो, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, अखिलेश दुबे, बादल कुमार, विक्रम कुमार झा, समरेश, आशीष दुबे, अंजन गोस्वामी, राकेश गोयली, रामा दा, अजय पासवान उपस्थित थे।

