रणधीर वर्मा चौक पर महिला कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Local

महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने और ओबीसी महिलाओं को आरक्षण में शामिल करने की मांग

धनबाद। धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में महिला आरक्षण बिल को लागू नहीं करने और परिसीमन बिल के सहारे टालने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया।
धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी ने पुतला जलाने से पूर्व महिला आरक्षण बिल को अभी से लागू करने की मांग को लेकर नारा लगाया। महिला कांग्रेस की पदाधिकारी इस दौरान महिला आरक्षण बिल को लागू करने को लेकर समर्थन में हाथों में तख्ती लिए हुई थीं।


मौके पर सीता राणा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महिलाओं को गुमराह कर रही है। महिला आरक्षण बिल अब कानून है और संसद में परिसीमन बिल गिरा जबकि महिला आरक्षण बिल के गिरने की बात कह कर प्रधानमंत्री संसद की गरिमा को गिरा रहे हैं और आधी आबादी को उनके हक से वंचित रखने का षडयंत्र कर रहे हैं।
सीता राणा ने कहा कि महिला कांग्रेस महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा 33 फीसदी आरक्षण को 2011 के जनगणता के वर्तमान स्थिति 543 सीटों पर ही आरक्षण को लागू करे। साथ ही महिला आरक्षण में ओबीसी महिलाओं को आरक्षण में शामिल करे।


पुतला दहन के उपरांत धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमिटी की पदाधिकारियों ने अपने मांग के समर्थन में पोस्टकार्ड के माध्यम से पीएमओ को पोस्टकार्ड पोस्ट किया।
मौके पर राम दुलारी, रूबी खातून, हेमंती जयसवाल, पूनम देवी, जानकी देवी, समीदा खातून उर्फ सोनी, कविता धीवर, रिंकू कुमारी, निखत नाज, आमना खातून, शकीला खातून, सुनीला मुर्मू, सीमा कुमारी, अनिला रॉय, गुड़िया देवी, ममता देवी, सरस्वती देवी, सजमा खातून, संगीता देवी, सुनेना देवी आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *