भूली। भूली बी ब्लॉक स्थित पतंजलि योग केंद्र में श्रीमती शकुंतला देवी एजुकेशनल सोसाइटी के सौजन्य से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन प्रभारी नीरज शर्मा के नेतृत्व में किया गया। जिसमें भुली के दसवीं परीक्षा में विभिन्न स्कूलों के अच्छे अंको से उत्तीर्ण टॉप फाइव बच्चों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल, पूर्व पार्षद अशोक यादव, विजेंद्र शर्मा, राहुल, मुन्ना सिंह, अशोक गुप्ता, चौहान सर, नीलाभ कर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता , शिवांश श्रीवास्तव, रंजन यादव आदि मंचासिन अतिथिगण उपस्थित रहें। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया। अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और अभिभावकों का मान बढ़ाने वाले छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन मानस रंजन पाल और अशोक गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
मौके पर नीरज शर्मा ने कहा कि श्रीमती शकुंतला देवी एजुकेशनल सोसाइटी शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन की जिससे छात्रों का हौसला बढ़े।

