बुद्ध के विचारों को आत्मसात कर दुनिया में शांति आ सकती है – कुंभनाथ सिंह

Local

धूमधाम से मनाया गया बुद्ध महोत्सव

भूली। भूली सी टाइप स्थित बुद्ध मैदान में नागरिक संघर्ष मोर्चा द्वारा बुद्ध महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया और भगवान बुद्ध के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर शांति का आशीर्वाद मांगा। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र ओढ़ाकर और भगवान बुद्ध का स्मृति चित्र भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुंभ नाथ सिंह ने कहा कि बुद्ध के विचारों को आत्मसात कर के ही दुनिया में शांति स्थापित हो सकती है।
सुशील कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मानव को शांति के लिए बुद्ध के पंचशील के विचारों को अपना कर जीवन को सफल बनाया जा सकता है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैभव सिन्हा ने कहा कि भगवान बुद्ध ने दुनिया को शांति का संदेश दिया। अपने शिक्षा के माध्यम से मानव को ईर्ष्या लोभ से बचने और दूसरों के प्रति प्रेम और करुणा रखने का संदेश दिया। आज भी भगवान बुद्ध के विचार हमे प्रेरणा देती है।
श्वेता किन्नर ने कहा कि भगवान बुद्ध का आशीर्वाद आप सभी को मिले और आपके जीवन में सुख शांति का आशीर्वाद मिले।
कार्यक्रम को लाल बाबू सिंह, लालती देवी , उचित महतो, प्रियंका देवी, रामचंद्र सिंह कुशवाहा ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा ने किया और मंच संचालन रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जगदीश प्रसाद राय ने किया।


मौके पर लक्ष्मी देवी, सुंदिष्ट कुमार, कृष्णा सिंह, इंद्रकांत झा, महेंद्र कुशवाहा, आशा राय, सुमेश कुमार साव उर्फ गामा। प्राची विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, सुरेंद्र यादव, रूपेश कुमार। आनंद सिंह, किरण चौहान , धर्मेंद्र पासवान। बहादुर महतो, नगीना पासवान, रीना देवी, पुष्पा देवी, राम दुलार राय, प्रयाग राज रविदास, विनोद कुमार, उमेश ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, विनोद साव, अशोक गुप्ता, विजय श्रीवास्तव, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *