ईस्ट बसुरिया ओ पी में शांति समिति की बैठक

Local

@ विजय कुमार

शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व को मनाए – डी एस पी बाघमारा

कतरास। ईस्ट बसुरिया ओ पी परिसर में प्रभारी हिमांशु श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।
बैठक में अखाड़ा से जुड़े सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
बैठक में बाघमारा डी एस डी अजीत कुमार विमल ने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांति से मनाने की अपील करता हूं। सौहार्दपूर्ण वातावरण मुहर्रम पर्व मनाए।
अजीत कुमार विमल ने कहा कि अगर कोई माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके साथ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह या भड़काने वाली सामग्री को पोस्ट ना करें। युवा वर्ग को ज्यादा ध्यान रखना है कि सोशल मीडिया पर ऐसा कोई पोस्ट ना करें जिससे किसी भी धर्म को मानने वालों को आहत करे।
अजीत कुमार विमल ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों ने अपनी अपनी बातों को रखा और उनके समस्या को देखते हुए सभी समस्या को निपटाने का कार्य किया जाएगा। किसी को परेशानी ना हो इसके लिए प्रशासन हर संभव कार्य करेगा।
बैठक में मुख्य रूप से मो. इसराफिल उर्फ लाला खान जिला परिषद, पूर्व मुखिया मोहलीडीह मो. आज़ाद, रंजीत सिंह, लक्ष्मण पासवान, मोहम्मद मुख्तार, रामप्रीत यादव, संजय निषाद, अमिताभ दत्ता, संजीत सिंह, दशरथ कुमार, मोहम्मद उमर हुसैन, तनवीर आलम आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *