21 व 22 को सांसद खेल महोत्सव हीरापुर में

Local


धनबाद। धनबाद में सांसद खेल महोत्सव के वृहद आयोजन में 21 व 22 दिसंबर को हीरापुर पार्क मार्केट में बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर शनिवार को हीरापुर में बॉलीबॉल जिला कार्यालय में बैठक आयोजित कर प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
खेल महातोसव के प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि रजनीश तिवारी ने बताया कि बॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता की सारी तैयारी कर ली गई है। प्रतियोगिता में 34 टीम भाग लेगी। जिनका पंजीकरण कर लिया गया है। 21 और 22 दिसंबर को भव्य तरीके से प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
बैठक में शिक्षा विभाग के सांसद प्रतिनिधि अजय सिंहा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव एक महत्वकांक्षी योजना है। जिसके तहत जिले में शिक्षा के साथ खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह आने वाले समय में सभी खेलों में खिलाड़ियों को नव संबल प्रदान करेगा।
बैठक में मुख्य रूप से वॉलीबॉल एसोशिएशन के महासचिव सूरज प्रकाश लाल, मिल्टन पार्थ सारथी, सुमेश कुमार साव उर्फ गामा, प्राची विश्वकर्मा, नीलू झ, राजाराम दत्ता, उमेश कुमार सिंह, अखिलेश झा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *