@ विजय कुमार
बाघमारा। बाघमारा पुलिस अनुमंडल के सोनारडीह में दो दिन पूर्व हुए शुभम यादव हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम रविवार को मृतक के घर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया।
पांच सदस्यों वाली टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए विभिन्न पहलुओं पर जांच की। वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं, ताकि हत्या के कारणों और अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिल सके।
ज्ञात हो कि दो दिन पहले अपराधियों ने सोनारडीह में शुभम यादव के घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में भय व्याप्त है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हर एंगल से पड़ताल कर रही है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कब तक हो पाता है।

