@ विजय कुमार
सत्यम इंफ्रा संचालक के साथ बीसीसीएल प्रबंधन को चेताया, बिना स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिए काम नहीं होगा
प्रबंधन को सौंपा मांग पत्र
बाघमारा। बाघमारा प्रखंड अंतर्गत ईस्ट बांसुरिया कोलियरी के अंतर्गत आउटसोर्सिंग कंपनी सत्यम इंफ्रा के कोयला उत्खनन को लेकर भूमि पूजन के चर्चा के बीच युवा कांग्रेस के धनबाद जिला उपाध्यक्ष विशाल महतो ने ईस्ट बसुरिया के स्थानीय ग्रामीणों और बेरोजगार युवकों से वार्ता उपरांत ही खनन को लेकर हुंकार भरते हुए विशाल महतो ने ईस्ट बसुरिया कोलियरी कार्यालय के समकक्ष विरोध प्रदर्शन किया और कोलियरी प्रबंधक को मांग पत्र सौंपा।
विशाल महतो ने कहा कि ईस्ट बसुरिया कोलियरी अंतर्गत सत्यम इंफ्रा आउटसोर्सिंग कंपनी कोयला उत्खनन को लेकर भूमि पूजन करने वाली है। प्रबंधन बिना स्थानीय ग्रामीणों और बेरोजगार युवकों को उनका हक दिए बिना कोयला उत्खनन नहीं कर सकेगी।
विशाल महतो ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि पुराने आउटसोर्सिंग में कार्य कर रहे युवा बेरोजगार हो गए हैं। उनको सबसे पहले रोजगार मिले और स्थानीय ग्रामीणों को उनका हक दिया जाय। आउटसोर्सिंग के द्वारा कोयला खनन से स्थानीय लोग वायु प्रदूषण जल प्रदूषण से जूझना पड़ता है। जब तक समुचित व्यवस्था वार्ता कर तय नहीं होती है तब तक काम चालू नहीं होगा।
इस अवसर पर सैकड़ों के संख्या में स्थानीय बेरोजगार युवक और स्थानीय ग्रामीण शामिल थे। प्रदर्शन के दौरान प्रबंधन विरोधी नारा लगाया गया। और मजदूर एकता को बुलंद किया गया।

