देश के संपत्ति को कौड़ियों के भाव बेचा जा रहा है – जलेश्वर महतो

Local

@ विजय कुमार

भ्रष्टाचार में लिप्त है मोदी सरकार – अवध नारायण प्रसाद

बाघमारा। कांग्रेस पार्टी द्वारा भ्रष्टाचार महंगाई के मुद्दे पर बाघमारा प्रखंड में एक दिवसीय धरना दिया गया। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह पूर्व विधायक जलेश्वर महतो ने अपने संबोधन में कहा है देश में आम लोग महंगाई से त्रस्त है और मोदी जी देश की संपत्ति को अपने दोस्तों को कौड़ियों के भाव में बेच रहे हैं।
जलेश्वर महतो ने धनबाद में कोयला ब्लॉक के आवंटन को लेकर कहा कि मोदी जी अपने दोस्त अडानी को कोयला ब्लॉक महज लाभ का पांच फीसदी पर दे दिया। देश में युवा बेरोजगारी से ग्रस्त हैं और मोदी जी रोजगार देने के बजाय महंगाई के आग में झोंक रहे हैं।
वही अवध नारायण प्रसाद ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार प्रखंड स्तर पर महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दिया जा रहा है। अवध नारायण प्रसाद ने कहा कि देश में मोदी जी के गलत नीतियों के कारण महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। देश की जनता को कठिन समय में नसीहत दिया जा रहा है। तेल मत खाओ, गाड़ी मत चलाओ, सोना मत खरीदो लेकिन स्वयं पर कोई नियंत्रण नहीं है ना मंत्रियों पर ना सांसदों पर और ना विधायकों पर सभी का काफिला चल रहा है। देश की जनता को सिर्फ नसीहत दिया जा रहा है।
एक दिवसीय धरना के दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *