शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं मुहर्रम – प्रवीण कुमार

Local

@ विजय कुमार

मुहर्रम पर्व को लेकर कतरास थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

कतरास। कतरास थाना परिसर में रविवार को मुहर्रम पर्व को लेकर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति समिति के सदस्य, स्थानीय जन प्रतिनिधि, अखाड़ा के अध्यक्ष और सचिव के साथ समाज के गणमान्य लोग शामिल हुए और अपने विचारों को रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की।
कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शांति समिति की बैठक में प्रबुद्धजनों ने कई समस्या का उल्लेख किया है। जिसे संबंधित विभागों से पत्राचार कर मुहर्रम पर्व से पूर्व समाधान करवाया जाएगा। क्षेत्र में जितने भी अखाड़ा हैं वह अपने तय रूट पर ही अखाड़ा निकलेंगे और डीजे का प्रयोग वर्जित रहेगा। शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम पर्व मनाया जाय इसके लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है।
प्रवीण कुमार ने कहा कि मुहर्रम पर्व में अगर कोई अशांति फैलाने या अफवाह फैलाने और आपत्तिजनक सामग्री का प्रचार प्रसार करता है जिससे माहौल बिगाड़ने का आशंका होगी तो पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
शांति समिति के बैठक में अखाड़ा के दौरान होने वाली समस्या को लेकर भी सदस्यों ने उल्लेख किया। जिसका समाधान करने का आश्वासन दिया गया। कतरास में भव्य तरीके से आशुरा के अवसर पर करीब 18 अखाड़ा द्वारा करतब दिखाया जाता है। मुहर्रम पर्व को लेकर कतरास क्षेत्र में पुलिस गश्ति बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *