भूली । भूली सी ब्लॉक सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम के जन्म उत्सव के अवसर पर अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। अखंड कीर्तन में हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे राम नाम का गान से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। अखंड कीर्तन में सी ब्लॉक ई ब्लॉक के साथ समस्त भूली क्षेत्र से भक्त अखंड कीर्तन में शामिल हुए और आशीर्वाद प्राप्त किया।


