संविधान हमारे मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है – इंद्रकांत झा

Local

अटल स्मृति पार्क में याद किए गए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर

भूली। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के 135 वीं जयंती अवसर पर भूली सी ब्लॉक रोड स्थित अटल स्मृति पार्क में भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
मौके पर इंद्रकांत झा ने कहा कि संविधान हमारे मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है और संविधान निर्माण में प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में डॉ भीमराव अंबेडकर का योगदान देश सदैव याद रखेगा। डॉ भीमराव अंबेडकर ने महिलाओं को सम्मान समानता और भागीदारी को लेकर जो विचार दिया उसे वर्तमान में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।


मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा पर बल दिया और संगठन की शक्ति को अपनाने की बात कही। उन्होंने दलितों पिछड़ों के उत्थान के लिए जो विचार संविधान के रूप में दिया उसकी प्रासंगिकता आज भी है।
मौके पर रजनीश तिवारी, ललन मिश्रा, आशा राय, अनिल कुमार, अरुण रविदास, शिव चरण सिंह, दिलबाग सिंह, बबलू सिंह, नीरज शर्मा, संजय चौधरी, मनमोहक सिंह, पप्पू शर्मा, ओम प्रकाश झा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *