दलितों पिछड़ों के मसीहा है बाबा साहब – सुमेश कुमार साव उर्फ गामा

Local


भूली। आजाद नगर के पासवान चौक में सौभाग्य स्वयं सहायता समूह के कार्यालय में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
मौके पर बतौर अतिथि समाजसेवी सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर दलितों पिछड़ों के मसीहा है। उन्होंने भारत का संविधान रचा और संविधान के माध्यम से समाज में दबे कुचले दलित पिछड़ों को समान और सम्मान से जीने का अधिकार दिया। आज उनके विचारों को आत्मसात करने का अवसर है।
सौभाग्य स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष प्राची विश्वकर्मा ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने महिलाओं को वोट का अधिकार दिया। कमजोर वर्ग के लोगों को समाज के मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर दिया। समाज में महिलाओं को सम्मान और समता का अधिकार देकर संबल प्रदान किया। बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाते हुए मोदी सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।
इस अवसर पर पूर्व भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर कहते थे कि शिक्षित बनो, संगठित रहो । आज भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता बनी हुई है।
मौके पर अनिल साव, कोमल देवी, सूरज कुमार विश्वकर्मा, हाल्धर विश्वकर्मा, अनीता शर्मा, ब्यूटी देवी, मीरा देवी, रेणु देवी, शर्मिला कुमारी, ज्योति पासवान, गुड़िया देवी, रेखा देवी, मोहन कुमार, किरण कुमार, अजय सिंह, धर्म रविदास, राजू पासवान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *