भूली। भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। भूली बी ब्लॉक अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। अंबेडकर विचार मंच के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें व्यास संजय कुमार के गीतों पर लोग झूमते रहे। रंगारंग कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति किया गया। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि अवध नारायण प्रसाद, लक्ष्मी देवी, शांतनु चंद्रा उर्फ बबलू पासवान, मुकेश लाल यादव, पार्षद इम्तियाज अंसारी, रेमा सिंह, पूर्व पार्षद अशोक यादव, दिनेश यादव का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल कुमार पासवान ने किया। संचालन मानस रंजन पाल और चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद ज्ञापन छोटू राम ने दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेश पासवान, सुनील पासवान, विजेंद्र भारती, वीरू पासवान, शिवचंद्र कुमार, जयराम प्रसाद, मुंशी राम, मोहन राम, नंदकिशोर पासवान, राजदेव राम, रोहित कुमार, मंजय कुमार, राहुल कुमार, राकेश कुमार, विपिन कुमार, चितरंजन पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

अंबेडकर चौक में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में पूर्व पार्षद रंजीत कुमार बिल्लू, मनमोहन सिंग, सुमेश कुमार साव उर्फ गामा, सूरज विश्वकर्मा, दिनेश यादव, पंकज सिंह, राजू प्रसाद हाड़ी, अजय कुमार चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी, गंगा बाल्मीकि, सूरज कुमार पासवान , सागर सिंह, आदि शामिल थे।

