@ विजय कुमार
पूरे जगत का कल्याण हो – अनिल कुमार स्वर्णकार
कतरास। बाघमारा प्रखंड के मोहालीडीह पंचायत अंतर्गत निचितपुर टाउनशिप में श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का सात दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। निचितपुर टाउनशिप के शिव मंदिर प्रांगण से भव्य 108 कलश के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने कलश के साथ शामिल हुई। कलश यात्रा में पुरुष धर्म ध्वजा के साथ शामिल हुए। ढोल नगाड़ा के साथ जय श्री राम जय हनुमान का नारा गुंजयमान रहा।
कलश भरण की विधि वैदिक मंत्रोचारण के साथ पंडित संतोष शास्त्री ने विधि कराया। कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंचा जहां विधि विधान के साथ कलश की स्थापना की गई।

श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ को लेकर आचार्य पंडित संतोष शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सफल बनाने का मार्ग है। भागवत कथा का श्रवण करने से भक्त को भगवान की प्राप्ति होती है।।जहां भी भागवत कथा का प्रवचन हो मानव को जरूर सुनना चाहिए।
वही यजमान अनिल कुमार स्वर्णकार ने कहा कि श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ पूरे विश्व के कल्याण के निमित्त किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ को सुनने के लिए सभी भक्तगणों को आमंत्रित किया गया है। नगरवासियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।
श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में मोहालीडीह पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद आजाद शामिल हुए। कलश यात्रा में भाग लिया और श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के भव्य आयोजन के लिए सभी आयोजनकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से मानव के अंदर प्रेम करुणा का भाव पैदा होता है और एक स्वस्थ समाज की नींव पड़ती है। बच्चों में संस्कार बढ़ता है।

