गोलीकांड से दहला बाघमारा डुमरी मोड

Local

@; विजय कुमार

धनबाद में फिर एक बार दिनदहाड़े गोलीबारी,पुरानी रंजिस में किराना दुकान समान लेने जा रहे युवक पर आधा दर्जन बाइक में पहुँचे युवको ने कर दिया ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल बाल बचा पीड़ित,पैर को छूते हुए निकली गोली,घायल को इलाज के लिये सीएससी लाया गया,तीन खोखा पुलिस ने किया जब्त,पुलिस जाँच में जुटी।

बाघमारा। बाघमारा में गोलीबारी की घटनाओं में लगाम नही लग पा रहा है। पिछले दिनों शुभम यादव की घर मे घुस कर गोली मारकर हत्या कर दिया गया था।जिसे पुलिस अभी तक हत्यारोपियों को नही पकड़ पाई है। 15 अप्रैल को तेतुलमारी के शक्ति चौक 8 लाइन के समीप कतरास निचितपुर निवासी मनीष सिंह को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था, 1 महीने अंदर तीन बार बाघमारा में गोली चलने से लोगों में भाई का माहौल है।
वही फिर एक बार बरोरा थाना क्षेत्र के माथाबांध में पुरानी रंजिस में गोलीबारी की घटना हुई है।
बाइक में सवार होकर आये आधा दर्जन युवक हथियार के साथ पहुँच किराना दुकान समान लेने जा रहे रविन्द्र चौहान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर देता है। बताया जा रहा है कि चार बाइक सवार हथियार लेकर पहुँचा आठ राउंड फायरिंग कर दिया।घटना में पीड़ित बाल बाल बच गया।एक गोली पैर को छूते हुए निकला। पीड़ित भागकर किसी तरह जान बचाया।
घटना को अंजाम देने के बाद फायरिंग करने वाले सभी युवक मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलनेवक बाद मौके पर बरोरा और बाघमारा थाना की पुलिस पहुची।मौके से तीन खोखा और एक बाइक को जब्त की।
घायल को बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लाया गया।जहां घायल का प्राथमिक इलाज जारी है।फिलहाल घायल की स्थिति सामान्य है।
वही पीड़ित ने बताया वह घर से किराना दुकान समान लेने के लिये जा रहा था।इसी दौरान माथाबांध फुटबॉल ग्राउंड के समीप आधा दर्जन लोग पहुँच ताबड़तोड़ फायरिंग उसपर कर दिया।चार युवक के पास हथियार था।लगभग आठ राउंड फायरिंग किया गया।एक गोली उसके पैर को छूते हुए निकला।वह भागकर किसी तरह जान बचाया।
पुरानी रंजिस में उसपर फायरिंग किया गया।हरिणा में होली के समय उसके साथ मारपीट हुआ था।जिसका एफआईआर बरोरा में किये थे।उसी केस को उठाने का दवाब बनाया जा रहा है।गोली चलाने वाले में कुछ को वह पहचान रहा है।

पुलिस पहले ही अगर दोषियों को गिरफ्तार करती तो यह घटना नही होती।जिस तरीके से अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है कि कभी भी उसकी हत्या कर दिया जाएगा।शुभम यादव जैसा हाल उसका भी हो सकता है।पुलिस दोषियों को गिरफ्तार करे।
वही बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ श्रीनाथ ने बताया कि एक घायल केंद्र लाया गया।गोली लगने की बात कहा है।फिलहाल स्थिति घायल की सामान्य है।

बरोरा थाना प्रभारी साधन कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है।घायल को इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है।मौके से तीन खोखा और एक बाइक जब्त किया गया।मामले की जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *