मजदूरों का शोषण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – अभिषेक सिंह

Local


@ विजय कुमार
बाघमारा। बरोरा पंचायत के मांदरा बस्ती में शनिवार को मुखिया पति शंकर बेलदार के आवास पर जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के यूनियन पदाधिकारियों की उपस्थिति हुई।
जिसमें क्षेत्र के हालात और मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि असंगठित मजदूरों को समान काम के लिए समान वेतन मिलना चाहिए और उनके अधिकारों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अभिशेष सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूरों का शोषण किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा और संघ हर स्तर पर इसके खिलाफ आवाज उठाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि असंगठित मजदूरों के वेतन में किसी प्रकार का दोहन नहीं होने दिया जाएगा।
एक सवाल के जवाब में कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह बे पटरी हो चुका है, मै पुलिस व सरकार से मांग करते हैं कि कानून व्यवस्था
जनता के हित में कायम हो,मुखिया पुत्र गौरव ने श्री सिंह से मिल कर अपने पिता के किए कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु संकल्प लिया। साथ ही यह भी कहा कि अपने पंचायत के निर्धन परिवार को हर संभव मदद करने की प्रेरणा बना रहता है।
मौके पर उमाकांत राय, जगदीश सिंह, राज किशोर चौधरी, मुना यादव आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *