शिक्षा किसी भी समाज का आईना – उमेश्वर झा

Local

नेहरू बालिका उच्च विद्यालय के बदहाल हालात पर चर्चा

भूली। भूली के शिवपुरी में नागरिक संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में अध्यक्ष डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा के अध्यक्षता में भूली का एकमात्र लड़कियों का विद्यालय नेहरू बालिका उच्च विधायक के खराब स्थिति और बेहतर शिक्षा प्रणाली के स्थापना को लेकर चर्चा किया गया।
बैठक की अध्यक्षता डॉ. बालेश्वर प्रसाद कुशवाहा जी ने की। और संचालन पूर्व पार्षद सह सद्भावना एनजीओ के सचिव रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए बीएमएस के वरिष्ठ सदस्य उमेश्वर झा ने कहा कि किसी भी समाज का आईना उस समाज के शिक्षा पर निर्भर करता है। नेहरू बालिका उच्च विद्यालय भूली का एकमात्र लड़कियों का विद्यायल है जिसकी वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। विद्यालय के संचालन कमिटी और बीसीसीएल की भूमिका को समझने के बाद आंदोलन के तहत रणनीति बनाई जाएगी।
डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि नेहरू बालिका उच्च विद्यालय भूली का गौरव रहा है वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। भवन जर्जर हो गया है। छात्राओं की उपस्थिति महज 18 रह गई है। ऐसे में विद्यालय के भविष्य को बचाने का सामाजिक प्रयास किया जाना चाहिए।
रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू ने कहा कि भूली का नेहरू बालिका उच्च विद्यालय आंतरिक कलह और अव्यवस्था के कारण बत्तर स्थिति में पहुंच गया है। छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और विद्यालय समिति को सहयोग किया जाएगा।
बैठक को सेवानिवृत्त शिक्षक पी.बी. सिंह, तकनीक शिक्षक रूपेश वर्मा, अजय पासवान, जगदीश प्रसाद राय, अमरजीत पासवान, रामाशीष प्रसाद, सुरेंद्र यादव एवं आनंद कुमार सिंह ने अपना विचार साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *