भूली मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

Local

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

भूली। भारतीय जनता पार्टी भूली मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न सत्र के माध्यम से भाजपा को जानने का अवसर कार्यकर्ताओं को मिलेगा। रविवार को प्रथम सत्र की अध्यक्षता ललन मिश्रा ने किया। वहीं मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह मौजूद रहे


ललन मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि भाजपा के इतिहास से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण शिवर के माध्यम से कार्यकर्ता भाजपा के इतिहास और भाजपा के मनीषियों के जीवन गाथा से परिचित होंगे। जो उनके बौद्धिक विकास और विचारों के मजबूती प्रदान करने में सक्षम होगी।


प्रशिक्षण शिविर में भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह, इंद्रकांत झा, गंगोत्री सिंह, आशा राय, प्राची विश्वकर्मा, ब्यूटी देवी, ओम प्रकाश झा, सुमेश कुमार साव उर्फ गामा, जगदीश प्रसाद राय, सूरज विश्वकर्मा, पप्पू शर्मा, प्रिया देवी, मीना देवी, अनिल साव, सखी चंद महतो, कैलाश गुप्ता, संकट मोचन पाण्डेय, ईश्वर नारायण सिंह, कलावती देवी, मनमोहन सिंह, रमेश यादव, बबलू सिंह, महेश सिंह, विष्णु सिंह, संजय चौधरी, अविनाश कुमार, नीरज शर्मा, पंकज सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *